विकेट पर डटकर खेलना सीखना होगा : कोहली
(India) कोहली ने तीन विकेट से पांचवां वनडे जीतने के बाद कहा,‘‘अक्षर पटेल ने अच्छी पारी खेली। उसने मेरी बात सुनी। गेंद बल्ले पर नहीं आ रही थी और गेंद पुरानी होने के कारण बल्लेबाजी मुश्किल हो गई थी। दूसरे छोर से विकेट गिर रहे थे और हमें विकेट पर डटकर खेलना सीखना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप दूसरों से कुछ अपेक्षा करते हैं तो खुद से शुरुआत करनी होगी। मैंने वही किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘श्रृंखला में कुछ युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली (पिछले मैच में 264 रन) और यह रिकार्ड जल्दी टूटने वाला नहीं है।’’ उन्होंने इतने कम समय में भारत दौरे पर आने के लिये श्रीलंका को धन्यवाद भी दिया। श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने कहा कि उनकी टीम एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। मैथ्यूज ने कहा, ‘‘हम एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके जबकि भारत ने अच्छा खेला। विकेट कठिन था लेकिन मैने और तिरिमन्ने ने अच्छी साझेदारी की । 287 का लक्ष्य कठिन था लेकिन कोहली ने उम्दा बल्लेबाजी की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें जितनी जल्दी हो सके, इस हार को भुलाकर इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला की तैयारी करनी होगी।’’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।