अभी भी बची है भाजपा-शिवसेना के साथ आने की उम्मीद
(India)

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले 25 साल पुराना भाजपा-शिवसेना का टूटा रिश्ता राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद दरार और बढ़ने के बावजूद दोनों दलों को एक साथ आने की उम्मीद अभी जिंदा है। शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की सोमवार को दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा ने शिवसेना से करीबी होने का संकेत दिया। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी राज्य की भाजपा सरकार में शिवसेना को शामिल किए जाने की इच्छा प्रकट कर इसका संकेत दिया है। उधर, शिवसेना ने कहा है कि टूटा गठबंधन दोबारा जोड़ने को लेकर कोई भी फैसला पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ही करेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।