आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीबीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को क्लीन चिट मिल गई है। बताया जा रहा है कि मैच फिक्सिंग के मामले में जस्टिस मुद्गल समिति की रिपोर्ट में एन श्रीनिवासन की कोई भूमिका नहीं है। वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि राजस्थान रॉयल्स टीम के सहमालिक में राज कुंद्रा के एक बुकी से संबंध थे, और वह सट्टेबाजी के लिए उसके संपर्क में भी रहा था। उधर, रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मय्यप्पन जो चेन्नई सुपरकिंग्स टीम का अधिकारी था, उसके सट्टेबाजों से संबंध थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।