(BIHAR, India)
ऑस्ट्रेलिया में मोदी की जय-जयकार हो रही है तो यहां देश में पीएम विरोधियों के निशाने पर हैं आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव ने मोदी के विदेश दौरे पर हमला करते हुए उन्हें एनआरआई तक कह दिया, लालू ने पीएम मोदी के हर मिशन पर हमला बोला और उन्हें झूठा करार दिया, लालू के विदेशी दौरे पर हमला बोलते हुए कहा कि, पीएम मोदी NRI हो गए हैं, विदेशों में दंडवत कर रहे हैं, पीएम मोदी ने भारत को कंज्यूमर मार्केट बना दिया है.'' इसके साथ ही लालू यादव ने रक्षा और रेलवे में एफडीआई निवेश का विरोध भी किया, लालू ने कहा कि मोदी ने 100 दिनों में काला धन वापस लाने की बात कही थी, लेकिन क्या हुआ? मोदी सिर्फ हवाबाजी कर रहे थे, धोखा दिया है, देश के लोगों के साथ धोखा हुआ है, स्वच्छता मिशन पर सवाल उठाते हुए लालू ने कहा, कुछ मीडिया को खरीद लिया है, झूठा झाड़ू किया है, उनके मुताबिक मोदी फोटो खिंचाने के लिए सफाई कर रहे हैं, लालू के मुताबिक, ''मोदी ने लोगों को ठगा है, मोदी ने जनता को सिर्फ धोखा दिया, आप बोल रहे हैं लहर, महाराष्ट्र-बिहार में कहां लहर? सब लहर निकल जाएगा इन लोगों का. कहीं किसी का कोई डंका नहीं बज रहा है.''
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।