(India)
ये पुरस्कार यहां 21 नवंबर को दिये जायेंगे। भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार वेंगसरकर 1976 से 1991 के बीच खेले । उन्हें पत्रकार शेखर गुप्ता, बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष शिवलाल यादव और मानद् सदस्य संजय पटेल की सदस्यता वाली समिति ने पुरस्कार के लिये चुना। इसके तहत उन्हें एक स्मृति चिन्ह, ट्राफी और 25 लाख रूपये का चेक दिया जायेगा। वेंगसरकर 1975-76 के बीच ईरानी कप मैच में शेष भारत के खिलाफ मुंबई के लिये शतक जमाकर चमके थे। वह 1983 विश्व कप और 1985 विश्व चैम्पियनशिप विजेता भारतीय टीम के सदस्य भी रहे। उन्होंने 1987 से 1989 के बीच दस टेस्ट में भारत की कप्तानी की। कर्नल के नाम से मशहूर वेंगसरकर बीसीसीआई की प्रतिभा शोध विकास समिति के तीन साल तक अध्यक्ष रहे। इसके अलावा 2006 से 2008 के बीच सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति के भी अध्यक्ष रहे,,,तेज गेंदबाज भुवनेश्वर को 2013-14 के लिये सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की पॉली उमरीगर ट्राफी दी जायेगी। इसमें एक ट्राफी के साथ पांच लाख रुपए का चेक दिया जाता है भुवनेश्वर ने 11 टेस्ट और 42 वनडे के अलावा घरेलू स्तर पर उत्तर प्रदेश और आईपीएल में पुणे वारियर्स, रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और सनराइजर्स हैदराबाद के लिये बेहतरीन प्रदर्शन किया। बीसीसीआई पुरस्कार समारोह भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले ताज लैंड्स एंड पर आयोजित किया गया है। इससे पहले रवानगी पूर्व प्रेस कांफ्रेंस भी होगी जिसमें टीम निदेशक रवि शास्त्री, टीम मैनेजर अरशद अयूब और कप्तान विराट कोहली मौजूद होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।