दस टेस्ट में कप्तानी
कर्नल वेंगसरकर 1975-76 के बीच ईरानी कप मैच में शेष भारत के खिलाफ मुंबई के लिए शतक जमाकर चमके थे। वे 1983 विश्व कप और 1985 विश्व चैंपियनशिप विजेता भारतीय टीम के सदस्य भी रहे। उन्होंने 1987 से 1989 के बीच दस टेस्ट में भारत की कप्तानी की। वे बीसीसीआई की प्रतिभा शोध विकास समिति के तीन वर्ष तक अध्यक्ष रहे। इसके अलावा 2006 से 2008 के बीच राष्ट्रीय सीनियर चयन समिति के भी अध्यक्ष रहे।
भुवनेश्वर बने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को 2013-14 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की पॉली उमरीगर ट्रॉफी दी जाएगी, इसमें एक ट्रॉफी के साथ पांच लाख रुपए का चेक दिया जाता है। भुवनेश्वर ने 11 टेस्ट और 42 वनडे के अलावा घरेलू सर्किट पर उत्तर प्रदेश और आईपीएल में पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया।
पुरस्कार का वितरण 21 को
बीसीसीआई पुरस्कार समारोह 21 नवंबर को ताज लैंड्स एंड पर आयोजित किया गया है। भारतीय टीम इसी दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी।।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।