राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार के महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की आशंका व्यक्त किए जाने के तत्काल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सहयोगी शिवसेना ने साफ कर दिया कि वह किसी को भी राज्य सरकार को अस्थिर करने का मौका नहीं देगी। पवार ने मंगलवार को रायगढ़ जिले के अलीबाग में पार्टी के दो दिन के सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया था। इसके चंद घंटे बाद ही शिवसेना नेता संजय राउत ने बयान दिया कि उनकी पार्टी किसी को भी राज्य में भाजपा की सरकार को अस्थिर नहीं करने देगी। राउत ने स्पष्ट किया कि शिवसेना राज्य की भाजपा सरकार के लिए किसी भी प्रकार का खतरा नहीं बनेगी। उनके इस बयान से यह संकेत मिलता है कि दोनों पार्टियों के बीच दूरियां कम होती नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र विधानसभा के हाल में हुए चुनाव में 25 वर्ष से राज्य में सहयोगी रही शिवसेना और भाजपा अलग-अलग चुनाव लड़ी थीं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।