(India)
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू और राजद के विलय को लेकर लग रही अटकलों को खारिज कर दिया है. मंगलवार को समस्तीपुर में संपर्क यात्र सह जिला राजनीतिक सम्मेलन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि दो पार्टियों के विलय की कोई बात नहीं चल रही है. कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं ने उनसे राजद व जदयू के विलय को लेकर सवाल पूछा था. इसके जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू परिवार को एकजुट करने का प्रयास हो रहा है. दो दलों के विलय की बात नहीं हो रही है. इसकी कोई संभावना नहीं है. पूर्व मुख्यमंत्री के इस जवाब के बाद जदयू और राजद के विलय को लेकर आ रही खबरों पर विराम लग गया है. इधर, जदयू के शीर्षस्थ सूत्रों ने भी ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया है. पार्टी का मानना है कि विलय की चर्चा जदयू में किसी स्तर पर नहीं हो रही है. एक दिन पार्टी के पहले प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी कहा था कि मुङो इस बात की न तो कोई जानकारी है और न ही मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया दूंगा.नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में यह कहा कि वह पुराने जनता दल परिवार को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं. इस संबंध में एक बैठक दिल्ली में हो चुकी है. जल्द ही दूसरी बैठक भी होने वाली है. उन्होंने यह भी कहा कि संसद और विधानसभा में भी भाजपा विरोधी तमाम दल एक साथ खड़े होंगे.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।