शिवसेना ने महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव वाले बयान को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधा है। शिवसेना ने आरोप लगाया कि पहले हां और फिर अचानक ना, यही एनसीपी सुप्रीमो की राजनीति है। इस किस्म की राजनीति भरोसे लायक नहीं है। वो इस तरह के बयान देकर मौजूदा सरकार को इशारों में धमकी दे रहे हैं और बीजेपी सरकार टिकने की गारंटी नहीं। मुखपत्र श्सामनाश् में छपे लेख में कहा गया है, शरद पवार की बातों को इतनी गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं, ये उनकी राजनीति करने का स्टाइल है। चुनाव के नतीजे आए, एनसीपी ने बिना मांगे बीजेपी को बाहर से समर्थन देने का ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में अस्थिरता का निर्माण ना हो और आज वही पवार राज्य के लोगों को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहने को कह रहे हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।