गार्सिया के गोल के बल पर जीता कोलकाता
(India)
दूसरे हाफ में लुइस गार्सिया के शानदार गोल के दम पर एटलेटिको डि कोलकाता ने मंगलवार को इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट युनाइटेड को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कोलकाता ने चार मैचों में चला आ रहा जीत का सूखा भी खत्म कर दिया। अपने घरेलू मैदान विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन मैदान पर खेलते हुए कोलकाता के लिए गार्सिया ने 51वें मिनट में ब्रोजा फर्नांडेज के क्रॉस पर हेडर के जरिये गोल दाग अपनी टीम को जीत दिलाई। इस जीत के बाद कोलकाता की टीम नौ मैचों में 16 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि कोलकाता की जीत का अंतर 2-0 भी हो सकता था, लेकिन अर्नेल लिबर्ट ने इंजुरी टाइम में गोल दागने

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।