दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP के कई पूर्व विधायकों को नहीं मिलेगा टिकट
(DELHI, DELHI) वैसे पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट 24 नवंबर को आने वाली है. आप ने साझा किया केजरीवाल का रिपोर्ट कार्ड आप के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में जो 22 नाम हैं, उसमें 12 पूर्व विधायक हैं. लिस्ट जारी होने के बाद कुछ पूर्व विधायकों ने कहा कि इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया है. पार्टी के एक सीनियर नेता ने खुलासा किया कि त्रिलोकपुरी से पार्टी के पूर्व विधायक राजू धिंगान के खिलाफ शिकायत है कि उन्होंने सांप्रदायिक दंगे के बाद जरूरी कदम उठाने में देर की. जानकारी के मुताबिक, उनके मामले पर अभी गौर किया जा रहा है. दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मनिंदर सिंह धीर भी टिकट ने मिलने से निराश हैं. पिछली बार उन्होंने जंगीपुरा से चुनाव में जीत दर्ज की थी. उन्होंने अब बीजेपी ज्वाइन करने की इच्छा जाहिर की है. धर्मेंद कोली, वीणा आनंद, राजेश गर्ग व हरीश खन्ना भी उन नेताओं में शुमार हैं, जिन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया है. इस बारे में पार्टी का कहना है कि टिकट का फैसला जीतने वाले विधायकों के कामकाज के आधार पर और उनके क्षेत्र से मिल रहे फीडबैक के आधार पर किया जा रहा है. कुछ के खिलाफ आरोप है कि वे उस वक्त बीजेपी से ज्यादा करीबी बढ़ा रहे थे, जब कथित तौर पर बीजेपी उन्हें खरीदने की कोशिश कर रही थी. पार्टी इसे काफी गंभीरता से ले रही है.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।