झारखंड में चुनावी पारा चढ़ने लगा है। भाजपा झामुमो और झाविमो के बाद अब कांग्रेस ने आज अपने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया।
(JHARKHAND, India) झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र बुधवार को जारी किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कांग्रेस भवन में घोषणापत्र जारी किया। इसमें सभी बीपीएल परिवार को टीवी देने का वादा किया गया है। इसके अलावा एक करोड़ युवाओं के कौशल विकास और पुलिस व शिक्षक नियुक्ति का भी वादा किया गया है। मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत और अन्य नेता भी मौजूद थे। और इधर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। इसके लिए संगठन के केंद्रीय नेताओं ने पलामू जिले के जंगलों में एक अज्ञात स्थान पर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रेस आयोजित कर अपनी बात रखी और एक प्रेस रिलीज भी जारी किया। कांफ्रेंस में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए भाकपा माओवादी के बिहार-झारखंड-उत्तरी छत्तीसगढ़ कमिटी मध्य जोन के प्रवक्ता गोपाल और परमजीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं पर सांप्रदायिकता की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और पूरी भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ काम कर रही है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।