(DELHI, India)
नई दिल्ली-सरकार ने पेंशन प्रक्रियाओं के सरलीकरण व पेंशनभोगियों के कल्याण के लिए विभिन्न उपाय करने के लिए लोगों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। कार्मिक, लोक शिकायत व पेंशन मंत्रालय ने एक आदेश में कहा है कि सरकार पेंशनभोगियों के कल्याण व नियमों व प्रक्रियाओं को सरल करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसमें कहा गया है, ‘विभिन्न अंशधारकों मसलन पेंशनभोगियों, पेंशनभोगी संघों, मंत्रालयों, विभागों व बैंकों को इसमें शामिल करने के मकसद से सभी अंशधारकों से सुझाव मांगने का फैसला किया गया है।’ सुझाव भेजने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर है। इसके अलावा मंत्रालय मंगलवार को सेवानिवृत्ति से पूर्व सलाह परामर्श आदि देने के लिए कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। यह कार्यशाला केंद्र सरकार के ऐसे कर्मचारियों के लिए आयोजित की जा रही है जो अगले छह माह में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।