मोदी सरकार की बड़ी जीतः श्रीलंका ने भारतीय मछुआरे छोड़े
(DELHI, DELHI) पांचों मछुआरों को कोलंबो में भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है। एमरसन, पी ऑगस्टस, आर विल्सन, के प्रसाद और जे लैंगलेट को 30 अक्टूबर को मौत की सजा सुनाई गई थी। हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ ने खबर दी है कि मछुआरों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही मछुआरे घर लौट आएंगे। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि श्रीलंका ने किन शर्तों पर मछुआरों को रिहा किया है। श्रीलंका सरकार के एक मंत्री ने हाल ही में मछुआरों से जेल मुलाकात की थी। श्रीलंका में एक कोर्ट ने पांच भारतीयों को मौत की सजा सुनाई थी। तमिलनाडु के रामेश्वरम के रहने वाले इन मछुआरों को 2011 में नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किया था। इस मुद्दे पर तमिलनाडु की पार्टियों ने केंद्र सरकार पर जबर्दस्त दबाव बनाया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।