धारा 370 पर पीछे हट रही है बीजेपी : कांग्रेस
(DELHI, India) कांग्रेस ने भाजपा पर अनुच्छेद 370 को खत्म करने के अपने मुख्य मुद्दे से ‘पीछे हटने’’ का आरोप लगाया और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की आलोचना करते हुए कहा कि वह संवैधानिक प्रावधानों में ‘एक अल्पविराम भी’ नहीं बदल सकते क्योंकि इसे केवल जम्मू-कश्मीर विधानसभा द्वारा किया जा सकता है । कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने कहा कि भाजपा अनुच्छेद 370 के अपने मुख्य मुद्दे से पीछे हट रही है । उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के दौरान अनुच्छेद 370 को ठंडे बस्ते में क्यों डाल दिया ।’ कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी सोनी ने कहा, ‘यह उनका मुख्य मुद्दा था । विधानसभा चुनावों में भाजपा ने इसे दरकिनार कर दिया है । लोगों को इसका संज्ञान लेना चाहिए ।’ गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अनुच्छेद 370 चर्चा का विषय है। इस बारे में उनकी आलोचना करते हुए सोनी ने कहा कि वह संवैधानिक प्रावधानों में ‘एक अल्पविराम भी’ नहीं बदल सकते क्योंकि इसे केवल जम्मू-कश्मीर विधानसभा द्वारा किया जा सकता है ।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।