(India)
उन्होंने आज यहां एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा, मैं वास्तव में उत्साहित हूं। यह भारत और एशिया की टेनिस के लिए बहुत अच्छा टूर्नामेंट है। मैं वास्तव में उसी टीम की तरफ से खेलने को लेकर उत्साहित हूं जिसमें रोजर फेडरर भी शामिल है। आईपीटीएल में चार फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी। इनमें भारत की टीम भी है। इस टूर्नामेंट में फेडरर, नोवाक जोकोविच, एंडी र्मे और पीट संप्रास जैसे खिलाड़ी भाग लेंगे। सत्रह बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर फिलहाल पीठ दर्द से परेशान हैं लेकिन सानिया को उम्मीद है कि वह जल्द फिट हो जाएंगे। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि वह इससे उबर जाएंगे। वह अभी डेविस कप में खेल रहे हैं। मैं उनके साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।