इसलिए करवाया सेक्स चेंज
पार्टी ब्वॉय नाम से मशहूर फेल्प्स से 12 साल बड़ी उनकी नई गर्लफ्रेंड चैंडलर (41 साल) ने एक इंटरव्यू में कहा, मैं पैदा हुई तो मेरे जननांग पुरुष के थे, पर टेस्टिकल्स नहीं थे। साथ ही, गर्भाशय तो था, पर ओवरीज नहीं थीं। उन्होंने कहा, बचपन में ही जब मुझे इस बात का अहसास हुआ तो मैंने अपना नाम बदलकर पेज विक्टोरिया व्हिटनी रखने का निर्णय किया। बता दें कि चैंडलर का असली नाम डेविड रॉय फिच है।
फेल्प्स ने कराया महिला होने का अहसास
चैंडलर ने बातचीत में फेल्प्स के साथ अपने अफेयर को भी शेयर किया। उन्होंने कहा, ष्बीते 21 सितंबर को मैं फेल्प्स के बाल्टिमोर स्थित घर में उनके साथ रैवेंज फुटबॉल मैच देख रही थी। इस दौरान हम दोनों काफी करीब आ गए और हमने शारीरिक संबंध भी बनाया। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, वह पल मैं भूल नहीं सकती। पहली बार मुझे महिला होने का अहसास हुआ।
जेल में हुआ था रेप
चैंडलर के साथ जेल में ज्यादती हो चुकी है। उन्होंने इस बारे में बताया, उस वक्त मैं 19 साल की थी। मैंने एक आदमी से खुद की सर्जरी कराने के लिए पैसे लिए। जब मैंने वह काम नहीं किया, जो वह मुझसे चाहता था तो उसने मुझे ब्लैकमेल किया और धमकी देकर पैसा ऐंठने के जुर्म में पुलिस से पकड़वा दिया। पुलिस ने मुझे 30 दिनों तक तीन पुरुषों के साथ एक ही सेल में रखा। उन्होंने बताया, वह 30 दिन मेरी जिंदगी के सबसे बुरे दिन थे। मेरे साथ सेल में साथी कैदियों ने रेप किया। मैं इसके बारे में अपनी फैमिली को कुछ भी नहीं बता सकती थी, क्योंकि वे सर्जरी के बारे में नहीं जानते थे।
मेल भेजकर दी जानकारी, पता नहीं फेल्प्स अपनाएंगे या नहीं
चैंडलर ने बताया, मैंने फेल्प्स को मेल भेजकर अपने पास्ट के बारे में पूरी बात बताई है। मैं पूरा मामला उनके सामने नहीं बता पा रही थी, इसलिए मेल का सहारा लिया। मैं उनसे कोई बात नहीं छुपाना चाहती। मैं नहीं जानती कि फेल्प्स की क्या प्रतिक्रिया होगी। वे मुझे एक्सेप्ट करेंगे या नहीं। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा, फेल्प्स को एक साथी की जरूरत है और मैं एक बेहतर साथी हो सकती हूं। मुझे नहीं लगता वे मेरे बीते हुए कल के कारण रिश्ता तोड़ना चाहेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।