(India)
एक समाचार चैनल ने बियांकी के परिजनों के हवाले से कहा कि बियांकी अब कोमा में नहीं है और बिना किसी बाहरी मदद के सांस ले रहे हैं, बियांकी हालत हालांकि अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह अभी भी चेतनाशून्य की स्थिति में हैं, 25 वर्षीय बियांकी पांच अक्टूबर को जापान में आयोजित ग्रांप्री, रेस के दौरान चोटिल हो गए थे, बियांकी के परिजनों फिलिप और क्रिस्टाइन ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, " सुजुका सर्किट पर दुर्घटनाग्रस्त होने के पूरे सात सप्ताह के बाद गहन तंत्रिका संबंधी उपचार के बाद बियांकी ने ठीक होने की दिशा में अहम कदम उठाया है." उन्होंने बताया कि अब बियांकी का उपचार में उनके मस्तिष्क को सुचारू करने की चुनौती है, बियांकी सुजुका में एक रिकवरी वाहन से टकरा गए थे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।