(India)
इस बीच कैनबरा में दक्षिण अफ्रीका को 73 रन से हराने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और इस तरह से 2011 का विश्व कप चैम्पियन भारत से सिर्फ दो अंक पीछे है। भारत के 117 अंक हैं। आस्ट्रेलिया अगर बाकी दोनों वनडे जीत जाता है तो दशमलव के बाद की गणना के आधार पर भारत को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच जाएगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका अगर आखिरी दोनों वनडे जीतता है तो दूसरे स्थान पर आ जाएगा। बल्लेबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (888) शीर्ष पर हैं जबकि कोहली 862 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं। धोनी 738 अंक के साथ सातवें स्थान पर हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में भुवनेश्वर कुमार 641 अंक लेकर आठवें स्थान पर हैं जबकि पाकिस्तान के निलंबित ऑफ स्पिनर सईद अजमल शीर्ष पर हैं। वेस्टइंडीज के सुनील नारायण दूसरे स्थान पर हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन शीर्ष पर है। हरफनमौला की सूची में भारत का कोई खिलाड़ी शीर्ष तीन में नहीं है। इस बीच टीम रैंकिंग में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के पास महत्वपूर्ण रैंकिंग अंक लेने का मौका है। दोनों के बीच पांच एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला कल से चटगांव में शुरू होगी। नौवें स्थान पर काबिज बांग्लादेश को फिलहाल जिम्बाब्वे पर 11 अंक की बढ़त है जो जीतने की स्थिति में और बढ़ सकती है। इसके अलावा न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज से उसके अंकों का अंतर भी कम हो जायेगा।
श्रृंखला 5-0 से जीतने पर बांग्लादेश को 22 अंक की बढ़त मिल जाएगी जबकि 4-1 से जीतने पर बढ़त 17 अंक की होगी। जिम्बाब्वे अगर 5-0 से जीतता है तो रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।