(DELHI, India)
उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद तिवारी ने कहा, ‘गढ़वा, भवनाथपुर, पनकी, डाल्टनगंज सहित पहले चरण में चुनाव होने वाले सात विधानसभा क्षेत्रों में मैंने प्रचार किया और भाजपा के पक्ष में जबरदस्त उत्साह रहा। यहां पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तिवारी ने झारखंड के लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की क्योंकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने प्रधानमंत्री जन धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान और श्रम सुधार एवं पेट्रोल, डीजल मूल्य घटाने सहित सभी मोर्चे पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। ‘दिल की सुनें, भाजपा को चुने’ जैसे नारे लगाते हुए तिवारी ने कहा, ‘झारखंड की जनता पिछले 14 साल में राजनीतिक अस्थिरता से तंग आ चुकी है और उसने प्रगति के पथ पर बढ़ने के वास्ते बहुमत वाली सरकार के लिए भाजपा को वोट देने का अपना मन बना लिया है।’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।