(India)
18 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना इस सत्र में सिर्फ नौ मुकाबले हारी जिनमें से तीन में उसे दुनिया की 19वीं नंबर की खिलाड़ी कोर्नेट ने हराया। दुबई और विम्बलडन में कोर्नेट ने शानदार जीत दर्ज की जबकि वुहान में मुकाबला पूरा नहीं हो सका क्योंकि सेरेना ने बीच में कोर्ट छोड़ दिया। सीटीएल में मुंबई टीम के लिये खेल रही कोर्नेट एक इंटरव्यू में कहा, ‘उसे साल में तीन बार हराना अद्भुत रहा लेकिन विम्बलडन में मिली जीत खास थी। वह महिला टेनिस में शिखर पर है और बेहतरीन खेल रही है। निश्चित तौर पर यह मेरे करियर की सबसे बड़ी जीत थी।’ यह पूछने पर कि उसने सेरेना को हराने के लिये क्या रणनीति बनाई, उसने कहा, ‘सेरेना पहले शाट यानी सर्विस और रिटर्न में बेजोड़ है। मैं लंबी रैलियां लगा रही थी ताकि उसे दौड़ने पर मजबूर कर सकूं।’ उसने कहा, ‘सभी जानते हैं कि वह ज्यादा दौड़ने की आदी नहीं है। मैंने उसे कोर्ट पर खूब दौड़ाया क्योकि उसके खिलाफ सिर्फ डिफेंस से काम नहीं चलता। मैंने आक्रामकता भी शामिल की।’ कोर्नेट ने कहा कि सेरेना को हराकर उसे यकीन हो गया कि वह दुनिया में किसी को भी हरा सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।