(India)
टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ हो जाएगा और ऑस्ट्रेलिया 4-0 से क्लीन स्वीप करेगा। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने 44 वर्षीय मॅक्ग्राथ के हवाले से लिखा है कि हम (ऑस्ट्रेलिया) 2011-12 में अपने घर में 4-0 से जीते थे, जबकि उसके अगले वर्ष (2012-13) भारत ने अपने घर में हमें 4-0 से हराया था। अब मेरी राय में हमारी इसी स्कोर से जीतने की बारी है। मॅक्ग्राथ को विश्वास है कि महेंद्र सिंह धोनी की भारतीय टीम पांच दिनी प्रारूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम को चुनौती नहीं दे पाएगी। इन दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में शुरू होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।