छह साल बाद अकेले कोर्ट में उतरे पेस, हार का करना पड़ा सामना
(India) चैम्पियंस टेनिस लीग में, उनकी टीम ‘वेव पंजाब मार्शल्स’ 0-2 से ‘मुंबई टेनिस मास्टर्स’ से पीछे हो गयी है। पेस अपनी टीम के चोटिल खिलाड़ी ग्रेग रूसेडस्की की जगह पर खेलने उतरे थे। हालांकि ‘होम क्राउड’ का समर्थन होने के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ में गुरुवार शाम खेल देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जमा हुए थे क्योंकि मार्शल्स के मालिकों गुरप्रीत सिंह कीकी और उनकी पत्नी कुदरत टैम्बर ने मैच का टिकट फ्री कर दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।