'मिशन झारखंड' पर PM मोदी, अपनी पहली रैली में बोले- बीजेपी सरकार झारखंड का भाग्य बदल देगी
(JHARKHAND, India) झारखंड के डालटनगंज में चुनावी महासभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि झारखंड में यह मेरी पहली चुनावी सभा है, और मैं यहां की धरती को नमन करता हूं क्यों कि यह वीरों की धरती है। मोदी ने कहा कि उन्होंने आस्ट्रेलिया जाकर किसानों की बात की। मोदी ने कहा कि मजबूत सरकार के लिए झारखंड को परिवारवाद से मुक्त कराना यहां के लोगों की जिम्मेदारी है। मोदी ने बिरसा मुंडा, नीलांबर-पीतांबर और राजा मेदिनी राय का स्मरण और उनका नमन करने के साथ ही पलामू और पूरे झारखंड के लोगों को लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह जहां भी जाते हैं, देश के गांव, गरीब, किसान हमेशा उनके साथ होते हैं। मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने वैज्ञानिकों से मुलाकात कर कृषि उत्पादन बढ़ाने के बारे में शोध की बाबत पूछा। यहां उमड़ी भीड़ को देखकर मोदी ने कहा कि दिल्‍ली में सरकार बनानी थी तब तो इससे आधे लोग आए थे आज क्‍या कारण है कि उससे भी डबल लोग आए हैं, इसका साफ मतलब है कि अब हवा बदल चुकी है और लोग बदलाव चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए परिवारवाद को दूर करना होगा क्योंकि इस राज्य को बेशर्म होकर लूटा गया है। मोदी ने कहा कि यहां के लोगों की गरीबी का कारण परिवारवाद और उनका भ्रष्टाचार है। मोदी ने कहा कि मैं झारखंड की सेवा करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड के गरीबों, आदिवासियों और युवाओं की सेवा करना चाहता हूं। इसका एक मौका मुझे दें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी का अहंकार नहीं चलता। लोकतंत्र में जनता ही सब कुछ होती है। वह देती है तो छप्पर फाड़ कर और लेती है तो सब कुछ लूट लेती है

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।