(India)
दोनों टीमें सात वनडे मैच खेलेंगी जिनमें से पहला बुधवार को कोलंबो में खेला जाएगा। मैथ्यूज ने स्वीकार किया कि वेस्टइंडीज का दौरा बीच में छोड़ने के बाद भारत दौरा निराशाजनक रहा, लेकिन कहा था कि इसे जल्दी भुलाना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘हम भारत दौरे की तरह इंग्लैंड में प्रयोग नहीं करना चाहेंगे। हमें स्थिर बल्लेबाजी क्रम चाहिए और उन दो या तीन नए चेहरों को भी आजमाएंगे जिन्हें आजमाना चाहते हैं।’ श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर अपने अनुभवी गेंदबाजों के बिना गई थी। मैथ्यूज ने हालांकि कहा कि एक श्रृंखला हारने से उनकी टीम बुरी नहीं हो जाती और वह इंग्लैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।