(India)
जिससे आस्ट्रेलिया ने चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त बनाई। मैन आफ द मैच स्मिथ ने ऐसे समय में 104 रन की पारी खेली जबकि आस्ट्रेलिया की आधी टीम 98 रन तक पवेलियन लौट गयी थी। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (52) के साथ छठे विकेट के लिये 121 रन की साझेदारी करके टीम को संकट से उबारा। बाद में जेम्स फाकनर ने 19 गेंद पर 34 रन की तूफानी पारी खेली जिससे आस्ट्रेलिया ने एक ओवर शेष रहते हुए सात विकेट पर 268 रन बनाये। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 267 रन बनाये थे। उसकी तरफ से कप्तान एबी डिविलियर्स ने 91 रन की पारी खेली। उनके अलावा डेविड मिलर (45) ही कुछ उपयोगी योगदान दे पाये। आस्ट्रेलिया के लिये एक समय लक्ष्य हासिल करना बेहद मुश्किल लग रहा था। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले आरोन फिंच (22), उनके साथ पारी का आगाज करने वाले डेविड वार्नर (चार), आलराउंडर शेन वाटसन (19), कप्तान जार्ज बेली (16) और ग्लेन मैक्सवेल (दो) में से कोई भी डेल स्टेन (47 रन देकर दो विकेट) की अगुवाई वाले दक्षिण अफ्रीकी आक्रमण का सामना नहीं कर पाया। लेकिन स्मिथ ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ बल्लेबाजी की। डिविलियर्स ने उन्हें पिछले मैच में खतरनाक बल्लेबाज करार दिया था और दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वास्तव में इसे साबित किया। वह तब आउट हुए जबकि टीम ने दक्षिण अफ्रीकी स्कोर बराबर कर दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।