(DELHI, India)
मोदी सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को 26 जनवरी को मुख्य अतिथि बनने के लिए न्योता भेजा है. ओबामा ने मोदी का न्योता कबूल कर लिया है। ओबामा जनवरी 2015 में भारत की यात्रा पर आएंगे. ये पहला मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस के मौके पर चीफ गेस्ट बनेगा. इस दौरान ओबामा और मोदी दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने को लेकर बात कर सकते हैं. राष्ट्रपति ओबामा की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से घोषणा की गई कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह न्योता स्वीकार कर लिया है.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।