(FerozepurJhirka, Gurgaon)
सूत्रों के मुताबिक हरियाणा सरकार ने गुड़गांव के जिलाधिकारी शेखर विद्यार्थी को पत्र लिखकर वाड्रा की कंपनी से जुड़ी अन्य प्रॉपर्टी का ब्योरा मांगा है। प्रदेश सरकार के पास अभी तक वाड्रा की उस प्रॉपर्टी का ब्योरा नहीं है, जिस पर अशोक खेमका ने सवाल उठाया था। लिहाजा भेजे गए पत्र में वाड्रा से जुड़ी सभी प्रॉपर्टी का ब्योरा देने को कहा गया है। वाड्रा और उनकी कंपनी के नाम से हुई प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का ब्योरा मांगा गया है। गौरतलब है कि राबर्ट वॉड्रा की संपत्ति को लेकर पिछले काफी समय से विवाद उठते रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले मनोहर लाल खट्टर की बीजेपी सरकार ने हरियाणा में रॉबर्ट वाड्रा के जमीन सौदे में असिस्टेंट कंसॉलिडेशन अधिकारी दलबीर सिंह को निलंबित किया था। एसीओ ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच 2012 को हुए जमीन सौदे को मंजूरी दी थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के बीच साल 2012 में हुए विवादित जमीन सौदों को भी क्लियर किया था ।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।