(India)
कोहली ने दौरे पर जाने से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमें अपनी क्षमता और अपने टेस्ट खिलाड़ियों के जज्बे पर पूरा भरोसा है। हर कोई वहां जाने और ऑस्ट्रेलिया में परिस्थिति का अनुभव करने एवं वहां मिलने वाली चुनौती को लेकर उत्सुक है।’ गौरतलब है कि धोनी की अनुपस्थिति में कोहली ब्रिस्बेन में होने वाले पहले टेस्ट में टीम की कप्तानी करेंगे। नियमित कप्तान धोनी दायें अंगूठे की चोट की वजह से क्रिकेट से दूर हैं। 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘हमें आक्रामक होने के साथ सतर्क रहना होगा। पहली प्राथमिकता सकारात्मक और आक्रामक होने पर होगी और फिर हम जहां संभव हो अपनी शर्तें तय कर सकते हैं। हमारा इरादा सकारात्मक एवं आक्रामक होना और ऐसी मनोदशा रखना होगा। हमारे पास निश्चित रूप से प्लान बी और प्लान सी होंगे जिनपर हम निर्भर होंगे।’ हालांकि धोनी के दूसरे टेस्ट में वापसी करने की उम्मीद है जो 12 से 16 दिसंबर के बीच एडीलेड में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट मेलबर्न में 26 से 30 दिसंबर के बीच और चौथा एवं आखिरी टेस्ट सिडनी में तीन से सात जनवरी के बीच खेला जाएगा। कोहली ने कहा कि टेस्ट टीम के लिए उपयुक्त खिलाड़ियों का चयन करना जरूरी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।