कार्लसन के खिलाफ आनंद के लिये करो या मरो का मुकाबला
(India) कार्लसन फिलहाल 5.5 . 4.5 से आगे हैं। आनंद को हर हालत में एक जीत दर्ज करनी होगी क्योंकि हर गुजरती बाजी के साथ उनकी खिताब जीतने की उम्मीदें धूमिल होती जा रही है। छठी बाजी में कार्लसन की जबर्दस्त चूक का वह फायदा नहीं उठा सके और उसके बाद से गत चैम्पियन कार्लसन ने कोई कोताही नहीं बरती। आखिरी चार बाजियां ड्रा रही है जिनमें आनंद ने उसे दबाव में भी लाया। नौवीं बाजी 122 चालों के बाद ड्रा पर छूटी जबकि आठवीं बाजी में भी आनंद दबाव बनाने के बाद लय खो बैठे । आनंद दसवें मुकाबले में भी शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सके और कार्लसन ने उन्हें ड्रा पर रोक दिया। वैसे चेन्नई में हुए पिछले विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले की तुलना में आनंद बेहतर स्थिति में हैं क्योंकि इस समय तक कार्लसन 6.5 अंक ले चुके थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।