(DELHI, India)
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर धमाकेदार बयान देकर कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह से जब सवाल किया गया कि राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने पर आप क्या कहना चाहते हैं? तो दिग्विजय सिंह ने राहुल को पार्टी की कमान सौंपने की पैरवी करते हुए कहा कि राहुल गांधी को पार्टी की पूरी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उनको और ज्यादा सक्रियता से मीडिया और जनता के बीच जाना चाहिेए। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने पर दिग्विजय ने जवाब दिया कि गांधी परिवार से बाहर भी कोई कांग्रेस सदस्य पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकता है। अगर चिंदबरम चाहें तो वह भी चुनाव लड़ सकते हैं। प्रियंका गांधी को पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने पर पर दिग्विजय ने कहा कि प्रियंका गांधी पर कोई फैसला उनका परिवार लेगा। ओबामा के भारत दौरे पर दिग्विजय ने कहा कि अगर ओबामा जी तशरीफ ला रहे हैं तो उनका हार्दिक स्वागत है। लेकिन पीएम ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि WTO के मुद्दे पर अमेरिका से बातचीत नहीं हुई है। इसका किसानों पर क्या असर पड़ेगा? मोदी सरकार किसान विरोधी है। मोदी सरकार गरीब विरोधी और अमीरों की सरकार है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।