(DELHI, India)
कोलकाता, गुड़गांव और चेन्नई में खोले जाने वाले यह हेल्पलाइन केंद्र देश के 500 शहरों और नगरों को कवर करेंगे। वर्ष 1996 में 24 घंटे चलने वाली एक हेल्पलाइन ‘चाइल्डलाइन’ मुंबई में शुरू की गई थी। मौजूदा समय में यह देशभर में 543 सहयोगियों की सहायता से 282 स्थानों पर अपनी सेवा देती है। इसके सहयोगियों में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज और टाटा कंसल्टेशन सर्विस शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बताया, ‘हम कोलकाता, चेन्नई और गुड़गांव में तीन केंद्र खोल रहे हैं। अगले दो सालों में इस सेवा (तीनों केंद्रों) के दायरे में 500 शहर और नगर आएंगे।’ तीनों नए केंद्र नोडल एजेंसी के तौर पर अन्य केंद्रों को सेवाएं प्रदान करेंगे। गांधी ने कहा, ‘इसका लक्ष्य बच्चों को जरूरत के समय तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है।’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।