'काम की धीमी गति' को लेकर अखिलेश सरकार पर सख्त हुए मुलायम
(BakshiKaTalab**, Lucknow) अपने ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करते हुए मुलायम ने कहा कि यूपी सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन काम बहुत धीमा हो रहा है। मुलायम ने सीएम और वहां मौजूद मंत्रियों और अधिकारियों से कहा कि आप काम के शिलान्यास के साथ उसके उद्घाटन की तिथि भी तय करिए। इसके बाद मुलायम ने अधिकारियों से आश्वासन लिया कि वे 22 महीने में काम खत्म करेंगे। इसके बाद मुलायम सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पांच जगह पर प्रोजेक्ट का एक साथ शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर व्यंग्य करते हुए दावा किया है कि गांवों को गोद लेने और शौचालय बनवाने की योजनाएं उनकी नकल हैं। यादव ने कहा, ‘वह (मोदी) गांवों को गोद लेने की बात कर रहे हैं। हमने 1990 में ही गांव को गोद लेने की योजना चलाई थी। प्रधानमंत्री मेरी नकल कर रहे है। मैं यह सब पहले कर चुका हूं। गांवों में शौचालय बनवाने की योजना हमने 1990 में शुरू की थी।’ प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान पर कटाक्ष करते हुए सपा मुखिया ने कहा, ‘गन्दगी गरीबी के कारण है गरीबी मिटा दीजिए गन्दगी अपने आप खत्म हो जायेगी।’ उन्होंने इस मौके पर विधायकों और मंत्रियों समेत पार्टी के नेताओं को कम से कम दो -दो गांवों को विकास के लिए गोद लेने की सलाह देते हुए कहा, ‘आप सब लोगों को कम से कम दो-दो गांवों का विकास सुनिश्चित करना चाहिए।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।