झारखंड रैली में सोनिया गांधी ने मोदी पर साधा निशाना  कहा- सिर्फ बड़ी बड़ी बातें करते हैं मोदी
(JHARKHAND, India) लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष के निशाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ही रहें. सोनिया गांधी ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करना जानते हैं. उन्होंने सत्ता के लिए झूठा वादा किया. गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा है, जबकि बीजेपी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने से गुरेज नहीं करती है. गुमला में आयोजित जनसभा में झारखंड सरकार को निशाने पर लेते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यूपीए सरकार द्वारा दी गई धनराशि का उपयोग नहीं किया. सोनिया ने प्रधानमंत्री जन धन योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यूपीए शासन में भी 33 करोड़ बैंक खाते खोले गए, लेकिन बीजेपी सरकार ने उसका श्रेय खुद ले लिया. परमवीर अलबर्ट एक्का मैदान में सभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा की यूपीए सरकार ने झारखंड को हजारों करोड़ रुपये विकास योजनाओं के लिए दिए, लेकिन यहां की बीजेपी सरकारों ने किसी भी योजना को ठीक से लागू नहीं होने दिया.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।