प्रधानमंत्री मोदी ने मुरली देवड़ा के निधन पर जताया शोक
(DELHI, India) मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘ कल ही मैंने मुरली देवड़ा के परिवार वालों से बात की थी और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा था। आज यह दुर्भाग्यपूर्ण खबर सुनकर बहुत बुरा लगा।’ उन्होंने लिखा, ‘ श्री मुरली देवड़ा के निधन पर मैं देवड़ा परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं । उनकी आत्मा को शांति मिले।’ मोदी ने एक अन्य ट्विट में कहा, ‘ एक समर्पित नेता , श्री मुरली देवड़ा के गर्मजोशी भरे स्वभाव ने उन्हें सभी पार्टियों में लोकप्रिय बनाया था। उनके निधन की खबर दुखदायी है ।’ केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि देश ने एक वरिष्ठ सांसद खो दिया। संसदीय मामलों के मंत्री नायडू ने कहा, ‘ मैं मुरली देवड़ा के निधन से बहुत उदास हूं । हमने एक वरिष्ठ सांसद और एक अनुभवी प्रशासक खो दिया।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा का आज मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया । वह 77 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा दो बेटे हैं जिनमें पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा भी शामिल हैं

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।