केन्द्र सरकार जुटी दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियाें में।
(DELHI, India) जो पिछले कुछ समय से लटकी पड़ी थीं। भाजपा जहां एक ओर पूरे जोर-शोर से विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर विकास कामों के जरिए दिल्ली के जनता के दिल में मजबूत जगह बनाना चाहती है। बेहतर इन्फ्रास्टक्चर से सम्बन्धित उन कामों को जल्द से जल्द निपटाया जा रहा है जिन्हें दिल्ली बजट के अन्तर्गत चिह्नित किया गया था। स्कूलों, हॉस्पीटल्स की बेहतरी के काम किये जा रहे हैं। चुनावों की नजदीकी के चलते जिन विकास कार्यों की गति में परिवर्तन आया है उनमें गुरु नायक और गुरु तेग बहादुर जैसे सरकारी हॉस्पीटल्स में बेड्स की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा मेडिकल स्टूडेन्ट्स के लिए रोहिनी में 100 सीटों की व्यवस्था करना जरुरी कामों में शामिल है। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक इन योजनाओं को अभी और बढ़ाया जाना है। ल्यूटिनेन्ट गवर्नर ने पिछले महीने अक्टूबर में ही इन विकास कार्यों की प्रोगेस रिपोर्ट देखी थी। दिल्ली चुनावों की नजदीकी की वजह से केन्द्र सरकार ने विकास कार्यों को तेज हवा दे दी है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।