जम्मु कश्मीर और झारखंड में पहले चरण के मतदान कल.
(Ganderbal, Srinagar) जम्मू-कश्मीर और झारखंड विधानसभा चुनावों पर क्या फिर एक बार मोदी चमत्कार जारी रहेगा। दोनों राज्यों में नक्सली दहशत और आतंकवादी धमकियां बेअसर साबित हो रही हैं। दोनों राज्यों में कल होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए वोटरों में जबरदस्त उत्साह है। झारखंड में बंदूक पर भारी बैलेट पड़ रहा है। इस बार विधानसभा चुनावों को लेकर इतना उत्साह है कि कम से कम आधा दर्जन नक्सली या ऐसी पृष्ठभूमि से आने वाले नेताओं के करीबी रिश्तेदार चुनावी मैदान में हैं। इन नेताओं की मौजूदगी की वजह से सुरक्षा बलों के सामने शांति से मतदान कराने की चुनौती बढ़ गई है। मंगलवार को पहले चरण में जम्मू-कश्मीर के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में भी मतदान है। पहले चरण के इस चुनाव में 123 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 7 मंत्रियों समेत 12 मौजूदा विधायक भी शामिल हैं। घाटी में घुसपैठ की घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में भी मतदान की हलचल रहेगी। पहले चरण में जिन इलाकों में मतदान होगा उनमें जम्मू की 6 सीटें किश्तवाड़, इंदरवाल, डोडा, भद्रवाह, रामबन और बनिहाल शामिल हैं। घाटी की 5 सीटें गुरेज, बांदीपुरा, सोनावरी, कंगन और गांदरबल जबकि लद्दाख की 4 सीटें नुब्रा, लेह, करगिल और जांसकर शामिल हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।