बीसीसीआइ को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
(DELHI, India) बीसीसीआई के निर्वासित चल रहे अध्यक्ष एन श्रीनिवासन और इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज सख्त टिप्पणियां की हैं। कोर्ट ने कहा है कि क्या श्रीनिवासन मान रहे हैं कि वह बरी हो गए हैं। इससे साफ है कि फिलहाल श्रीनिवासन को कोई राहत नहीं मिली है।सुप्रीम कोर्ट ने एन श्रीनिवासन द्वारा (आईपीएल) में फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक को लेकर हितों के टकराव पर जवाब मांगा। न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा, 'आप इस सारे कार्यक्रम का प्रबंधन देख रहे हैं। आपके पास आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक भी है। आप आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक हैं। क्या यह हितों का टकराव नहीं है।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।