ऑस्ट्रेलिया दौरा अभ्यास मैच में चमकी टीम इंडिया, 5 बल्लेबाजों ने ठोंकी हाफ सेंचुरीज
(India) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ खेले गए दो दिवसीय अभ्यास मैच में भारत ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को 71.5 ओवर में 219 रनों पर समेटने के बाद भारत के पांच खिलाडि़यों ने हाफ सेंचुरी ठोंकी। ये बल्लेबाज थे-मुरली विजय (51), चेतेश्वर पुजारा (55), कप्तान विराट कोहली (60), रिद्धिमान साहा (56) और कर्ण शर्मा (52)। सुरेश रैना (44) ने भी जोरदार बल्लेबाजी की। भारतीय टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को पहली पारी में 91 ओवर में 8 विकेट पर 363 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।