(JHARKHAND, India)
इस चरण में झारखंड में कुल 199 और जम्मू-कश्मीर में 123 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। झारखंड की जिन सीटों पर मतदान होना है वे नक्सल प्रभावित इलाके की हैं, झारखंड में पहले चरण के मतदान वाले सीटों में से पिछले चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने तीन-तीन, राजद, झामुमो व निर्दलीय ने दो-दो और आजसू तथा जद-यू ने एक-एक सीटों पर कब्जा जमाया था। इस बार भी इन सीटों पर बहुकोणीय मुकाबले की उम्मीद है, लेकिन भाजपा मोदी लहर के सहारे जीता का दावा कर रही है। दूसरी ओर, जानकारों का मानना है कि अगर मतदान स्थानीय मुद्दों व जातीय आधार पर हुआ तो भाजपा को बहुत अधिक लाभ नहीं होने वाला।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।