मुक्केबाज सरिता देवी के निलंबन पर सरकार चिंतित
(India)
मुक्केबाज सरिता देवी के निलंबन पर चिंता जताते हुए सरकार ने बुधवार को कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए वह बॉक्सिंग इंडिया के साथ लगातार यह मामला उठा रही है कि सरिता के मामले में एमेच्योर इंटरनेश्नल बॉक्सिंग एसोसिएशन सहानुभूतिपूर्वक निर्णय ले। युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खेल विभाग के सचिव ने सरिता के मामले पर विचार विमर्श करने के लिए 27 अक्तूबर 2014 को एक बैठक आयोजित की थी जिसमें भारतीय ओलंपिक संघ, बॉक्सिंग इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रतिनिधि शामिल हुए। सरिता ने उन्हें अनंतिम रूप से निलंबित करने के एआईबीए के नोटिस का उत्तर दे दिया है। सोनोवाल ने राजीव चंद्रशेखर के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि बॉक्सिंग इंडिया सरिता और कोचों की कानूनी तथा मनोवैज्ञानिक सहित सभी तरह से सहायता कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।