फिकसिंग मामले मे सुप्रीम कोर्ट ने धोनी के रोल पर उठा सवाल
(DELHI, India) नई दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट ने आईपील की टीम चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका पर सवाल उठा, हैं। कोर्ट ने कहा, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान की इंडिया सीमेंट्स में उपाध्य{ा की दोहरी भूमिका चिंता का विषय है। सुप्रीम कोर्ट ने आज को सुनवाई के दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के बारे में कहा, चेन्नई सुपर किग्ंस टीम को कौन नियंत्रित कर रहा है? इसके अधिकारी मयप्पन को जांच समिति ने सट्टेबाजी में शामिल पाया है। बीसीसीआई चेन्नई टीम की मान्यता क्यों नहीं रद्द कर रही है? आप यह कैसे कह सकते हैं कि हितों का टकराव नहीं है। इस मामले में जांच की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद चेन्नई मान्यता पूरी तरह खतरे में दिख रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।