पीएम मोदी आज जम्मू दौरे पर
(India)
पीएम नरेंद्र मोदी आज जम्मू दौरे पर आ रहे हैं। उनका उधमपुर और पुंछ में चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के सेना और पुलिस के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि रैलियों को लेकर पूरी तैयारियां हैं। जिस तरह आतंकियों ने घुसपैठ की, उसे देखते हुए सीमा पर गुरुवार रात से ही निगरानी दल बढ़ा दिए गए हैं। सेना के एक अफसर ने इसकी पुष्टि की है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।