फड़नवीस सरकार में शामिल हो सकती है शिवसेना
(India)
महाराष्ट्र में आज से फिर बीजेपी और शिवसेना के बीच बातचीत होने जा रही है। उद्धव ठाकरे फड़नवीस सरकार में 10 मंत्रियों पर मान सकते हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र्र फडनवीस ने कहा है कि शिवसेना जल्द ही सरकार में शामिल हो सकती है। फडणवीस का कहना है कि शिवसेना को बीजेपी में शामिल कराने की जिम्मेदारी भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और चंद्रकांत दादा पाटिल को सौंपी गई हैं। आज ये नेता उद्धव ठाकरे से बात कर उनसे सरकार में शामिल होने के लिए बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि शिवसेना जल्द ही सरकार में शामिल हो सकती है। महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से ही शिवसेना और बीजेपी के बीच मंत्रालयों को लेकर खींचतान चल रही थी। मख्यमंत्री की इस बयान के बाद दोनों के रिश्ते पर छाई धुंध अब जल्द ही साफ हो जाएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।