कोलकाता में अमित शाह की रैली को लेकर गतिरोध
(India)
30 नवंबर को कोलकाता में होने वाली अमित शाह की रैली पर ममता सरकार और बीजेपी के बीच तकरार बरकरार है। रैली के लिए कोलकाता नगर निगम ने अनुमति देने से मना कर दिया है। अब बीजेपी एक बार फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। आपको बता दें कि बीजेपी 30 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली कोलकाता के विक्टोरिया हाउस के पास करना चाहती है लेकिन नगर निगम ने ये कहकर अनुमति नहीं दी है कि वहां बड़ी रैली के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। साथ ही कई शर्तें भी रखी हैं जिसका इतनी जल्दी पालन करना बीजेपी के लिए मुश्किल होगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा का कहना है कि टीएमसी बीजेपी से डर रही है इसलिए अनुमति नहीं दी गई है। सीएम ममता बनर्जी के कहने से रैली की अनुमति रोकी गई है। गौरतलब है कि अमित शाह की रैली के लिए बीजेपी ने कोलकाता पुलिस से अनुमति मांगी थी। लेकिन पुलिस ने ये कहकर अनुमति देने से मना कर दिया कि नगर निगम और फायर ब्रिगेड की अनुमति के बिना वो परमिशन नहीं दे सकते।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।