(India)
ह्यूज की आकस्मिक मौत के बाद सदमे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अभी तक तय नहीं कर पाया है कि टेस्ट खेला जाए या नहीं। हालांकि कई पूर्व खिलाडियों और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी चाहते हैं कि टेस्ट हो। हालांकि सबसे बड़ा सवाल है कि ऑस्ट्रेलियन टीम के अधिकतर सदस्य ह्यूज के करीबी दोस्त थे और घटना के बाद से वे काफी तनाव में है और मानसिक रूप से अभी खेलने को तैयार नहीं है। साथ ही ह्यूज का अंतिम संस्कार भी पहले टेस्ट से एक या दो दिन पहले ही होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने गुरूवार को एक बयान में कहा था कि, ऐसा लगता है टेस्ट मीलों दूर है क्योंकि खिलाडियों को गहरा धक्का लगा है। इससे पहले शुक्रवार से शुरू होने वाले भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के दूसरे अभ्यास मैच को रद्द कर दिया गया। पूर्व ऑस्ट्रेलियन दिग्गज एलन बोर्डर और इयान चैपल ने कहाकि पहले टेस्ट को रद्द नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि खिलाडियों के खेलने का फैसला उन्हीं पर छोड़ देना चाहिए। ऑस्ट्रेलियन टेस्ट टीम के सदस्य डेविड वार्नर, ब्रेड हैडिन, नाथन लियोन और शेन वाटसन भी उस मैच में खेल रहे थे जिसमें ह्यूज खेल रहे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।