कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली की ‘जंग’ बीजेपी ने जीत ली है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को ममता सरकार को झटका देते हुए बीजेपी को रविवार को विस्टोरिया हाउस के सामने स्प्लैनेड स्क्वेयर में अमित शाह की रैली की सशर्त इजाजत दे दी। हाई कोर्ट ने इसके साथ ही रैली पर नजर रखने के लिए 3 सदस्यीय टीम भी बनाई है। कोलकाता के विक्टोरिया हाउस के सामने अमित शाह की 30 नवंबर को प्रस्तावित यह रैली राज्य में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच सियासी जंग का मुद्दा बन गई थी। बीजेपी स्प्लैनेड स्क्वेयर में शाह की रैली कराने पर अड़ी थी, जबकि कोलकाता प्रशासन इसकी इजाजत नहीं दे रहा था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।