एल्बर्ट आइंस्टाइन अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक 74 वर्षीय पूर्व महान ब्राजीली फुटबॉलर पेले की हालत सुधर रही है। फिलहाल पेले आइसीयू में ही हैं और उनकी किडनी का इलाज जारी है। पेले बिना सहारे खाना पीना भी कर रहे हैं। अस्पताल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा, पेले की स्थिति सुधर रही है। उधर, पेले के निजी एडवाइजर जोस फॉर्नोस रोड्रीग्स ने बताया कि जबसे पेले फुटबॉल खेल रहे हैं तब से उनकी एक ही किडनी रही है और उससे उनके इलाज पर कुछ फर्क नहीं पड़ रहा। जब 70 के दशक में अपने करियर के दौरान पेले को सीने की हड्डी में चोट लगी थी, उसके बाद कुछ दिक्कतों के चलते उनकी एक किडनी हटानी पड़ी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।