मुंबई में मिले फंड से उत्साहित आम आदमी पार्टी
(DELHI, India) मुंबई में मिले फंड से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने अब दिल्ली में भी लंच का आयोजन किया है। दिल्ली के 'दिल' कनाट प्लेस में आयोजित किए गए फंड रेजिंग लंच में एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए रखी गई है। वहीं पार्टी को उम्मीद है कि इस बार लंच से जमा हुई राशि मुंबई की तुलना में ज्यादा होगी। वैसे मुंबई में केजरीवाल के साथ डिनर के जरिए आप को 91 लाख रुपए का चंदा मिला था। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केजरीवाल भी अब रेडियो पर पर अपने 'मन की बात' करेंगे। केजरीवाल के रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत तीन दिसंबर से होगी, जिसे निजी एफएम चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। मजेदार बात यह है कि कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल लोगों से बातें भी करेंगे।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।