(India)
ह्यूज की दुखद मौत से पूरा क्रिकेट जगत शोक में डूबा है। ऐसे में उनके साथी खिलाड़ी और दोस्त ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने उन्हें बर्थडे विश किया है। क्लार्क ने ट्विटर पर ह्यूज को याद करते हुए लिखा है कि हैपी बर्थडे भाई! तुम्हें हमेशा प्यार करता रहूंगा। पिछले कुछ दिन जिंदगी के बेहद मुश्किल दिन रहे।इस मौके पर ह्यूज ने कुछ और भी ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने लिखा कि सभी लोग अपने ड्रिंक्स के साथ तैयार रहें, आजे मेरे दोस्त का जन्मदिन है। क्लार्क ने ह्ययूज की चुछ तस्वीरें भी ट्विट और इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। क्लार्क ने तस्वीर के लिए लिखा 'भाई मेरी बाहों में (ब्रो इन आर्म्स)।' माइकल क्लार्क ह्यूज को अपना छोटा भाई मानेत ते और खेल के मैदान के बाहर भी दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। इससे पहले क्लार्क ने पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से ह्यूज के लिए संदेश पढ़ा और इस दौरान फफक कर रो पड़े थे। ह्यूज जब चोट लगने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हुए तब भी क्लार्क उनके साथ थे।
अपना कॉमेंट लिखें
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।